Please wait
पेपर लीक मामलों के लिए गठित होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : प्रधानमंत्री Sudhir wins historic असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 11 जिलों की 653164 आबादी प्रभावित, मृतकों की संख्या 44 हुई Sudhir wins historic टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic सीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद नड्डा ने धरना खत्म करने का किया अनुरोध Sudhir wins historic मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामें के चलते कार्यवाही रही प्रभावित Sudhir wins historic पी.वी. सिंधु ने रचा इतिहास, अकाने यामागुची को हराकर जीता जापान ओपन 2026 का खिताब Sudhir wins historic

पार्थ भौमिक के बागी सुरों पर अर्जुन सिंह की दरियादिली

'टीएमसी को जो कमजोर करे वो मेरा दोस्त'

14 Jun 2026

पार्थ भौमिक के बागी सुरों पर अर्जुन सिंह की दरियादिली

कोलकाता। बंगाल की राजनीति में जारी भारी उठापटक के बीच भाजपा के कद्दावर नेता अर्जुन सिंह ने तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पार्थ भौमिक के संभावित राजनीतिक कदम को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। अर्जुन सिंह ने इन चर्चाओं पर विराम लगाया कि पार्थ भौमिक भाजपा में शामिल हो रहे हैं, बल्कि उन्होंने साफ किया कि भौमिक के तृणमूल के भीतर सक्रिय असंतुष्ट और बागी खेमे के साथ जाने की पुरजोर संभावना है। अर्जुन सिंह ने दोटूक लहजे में कहा कि जो भी नेता या ताकत आज तृणमूल को कमजोर करने का काम करेगी, वह राजनीतिक रूप से मेरा मित्र है, और जो टीएमसी में बना रहेगा, वह मेरा प्रतिद्वंद्वी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी किसी से व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है, बल्कि यह लड़ाई सिर्फ राजनीतिक विचारधारा की है। 
इस बीच, तृणमूल के असंतुष्ट सांसदों और विधायकों के खेमे में गतिविधियां बेहद तेज हो गई हैं। सूत्रों के अनुसार, बगावत की राह पर चल रहे विभिन्न नेता अब एक मंच पर आ चुके हैं और उनके बीच बैठकों व रात्रिभोज का दौर जारी है। राजनीतिक हलकों में इसे ममता बनर्जी के खिलाफ एक बड़ा शक्ति प्रदर्शन और नए समीकरण बनाने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है। 
दूसरी तरफ, इस बड़े विद्रोह से घबराए तृणमूल आलाकमान ने भी कानूनी घेराबंदी शुरू कर दी है। पार्टी नेतृत्व ने लोकसभा अध्यक्ष को पत्र भेजकर दावा किया है कि ऑल इंडिया तृणमूल पूरी तरह से एक एकीकृत और अविभाज्य दल है। वफादार सांसदों ने अध्यक्ष से मिलकर अपना पक्ष भी रखा है। बहरहाल, अर्जुन सिंह के इस तीखे बयान और असंतुष्टों के तेवरों ने बंगाल की राजनीति में सस्पेंस बढ़ा दिया है कि आने वाले दिनों में यह बागी गुट क्या अंतिम कदम उठाता है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पार्थ भौमिक के बागी सुरों पर अर्जुन सिंह की दरियादिली
'टीएमसी को जो कमजोर करे वो मेरा दोस्त'





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News